Local Holidady List-नवाखाई, गोवर्धन पूजा समेत इस जिले मे तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा

Shri Mi
1 Min Read

कोंडागांव।कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा कोण्डागांव जिले में वर्ष 2021 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कोण्डागांव मेला के लिए 16 मार्च 2021 दिन मंगलवार, नवाखानी 15 सितम्बर 2021 दिन बुधवार और गोर्वधन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 05 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। ये तीनों स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले के लिए घोषित किये गये है। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा। CGWALL NEWS के WhatsApp ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close