3 स्थानीय अवकाश घोषित

Shri Mi
1 Min Read

अम्बिकापुर।कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2022 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जनवरी को छेरता (पौष पूर्णिमा), 6 सितम्बर को करमा (ढोल ग्यारस) एवं 4 नवम्बर 2022 को कार्तिक एकादशी (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों एवं उप कोषागारों में लागू नहीं होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close