Holiday: स्थानीय अवकाश की घोषणा,इन इन जिलों में रहेगी इस दिन छुट्टी

Shri Mi
1 Min Read

Holiday: सोमवार को तीन जिलों से स्थानीय अवकाश(Holiday) की सूची जारी हुई है। अंबिकापुर, बालोद के साथ-साथ बिलाईगढ़ से स्थानीय अवकाश की सूची (Holiday) जारी हो गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मिली जानकारी अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 20 जून 2023 को रथयात्रा, 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा और 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी को जिले में स्थानीय अवकाश रहेेगा।

Holiday: वही बालोद जिले में 2023 में 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को महानवमी और 13 नवंबर को दिन सोमवार गोवर्धन पूजा को बालोद जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

Holiday: अंबिकापुर में कलेक्टर कुंदन कुमार ने 25 सितंबर को ढोल ग्यारस यानि करमा, 23 अक्टूबर 2023 महानवमी और 13 नवंबर 2022 गोवर्धन पूजा को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ये तीनों छुट्टियां सोमवार को मिली है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close