अनियमित और संविदाकर्मियों को लेकर मंत्री भगत का ट्वीट,आपने पढ़ा क्या !!

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।प्रदेश के विभिन्न विभागों और निगम – मंडलों में कार्यरत 45 हजार संविदा और अनियमित कर्मचारियों को शासकीय सेवा में नियमित करने जा रही है।यह जानकारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर दी है।यह ट्वीट,शुक्रवार को हुई कांग्रेस सरकार और संगठन के प्रमुख नेताओं की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद शाम को किया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सीएम बघेल एक नवंबर को राज्योत्सव के मौके पर घोषणा कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके लिए हो रही तैयारियों को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने एक ट्वीट किया है। भगत ने ट्वीट कर कहा है कि, पूरा करेंगे एक और वादा, अनियमित और संविदा कर्मियों को नियमित करने की तैयारियां शुरू।

बता दें कि, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सभी विभागों को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी अनियमित और संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। एक अनुमान के मुताबिक 45 हजार कर्मचारियों को नियमित करने पर शासन ने 700-800 करोड़ रुपए साल का भार आ सकता है।

https://twitter.com/amarjeetcg/status/1585568664291803136?t=vuR84XsmzPntcfJVCc8rvQ&s=19
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close