CG-20 जून को प्रदेश के सभी भागों में मानसून पहुंचा,भारी बारिश की सम्भावना

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। 20 जून को प्रदेश के सभी भागों में मानसून पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर बडौदा शिवपुरी रीवा चरक है।मिली जानकारी अनुसार एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।प्रदेश में कल 21 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close