CG News: तकनीकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला

CG News।रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला को स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है।
भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला को कुलपति बनाया गया है।
प्रो. शुक्ला रायपुर के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में कुलपति हैं। प्रो. शुक्ला की नियुक्ति का आदेश 7 अक्टूबर को जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रो. शुक्ला की नियुक्ति आगामी आदेश या छह माह के लिए की गई है।
बता दें कि तकनीकी विवि के मौजूदा कुलपति प्रो. मुकेश कुमार वर्मा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस विश्वविद्यालय में इसी महीने दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि इस वजह से प्रो. शुक्ला की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।
प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल अयोध्या राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के एचओडी रह चुके हैं।
जिसके बाद उन्हें रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया गया था। अब उन्हें अधिकतम छह महीने के लिए तकनीकी यूनिवर्सिटी दुर्ग के कुलपति का चार्ज दिया गया है।