
बिलासपुर | निगम प्रशासन ने कुछ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। वहीं कुछ कर्मियों का’नियमितीकरण आदेश भी जारी किया गया है। अपर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक समाज कल्याण अधिकारी डा. रेणुका पिंगले को एनयूएलएम शाखा प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
शासन द्वारा सामुदायिक संगठक के एक स्वीकृत पद के तारतम्य में चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव का इसी पद पर नियमितीकरण किया गया है। इसी प्रकार सविता दुबे एनयूएलएम शाखा की नस्तियों के संधारण का दायित्व सौंपा गया है।