छत्तीसगढ में इस तारीख से धान खरीदी शुरू करने की तैयारी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर।छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी एक नवम्बर से शुरू हो सकती है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार होगा जब धान की खरीदी नवम्बर में शुरू होगी।

देर तक बरसात और पछेती प्रजाति के धान आने के इंतजार में सरकार हर साल एक दिसम्बर से ही धान की खरीदी शुरू करती रही है। हालांकि किसान हर बार इसको नवम्बर में ही शुरू करने की मांग उठाते रहे हैं। इस बार अच्छे मानसून की वजह से धान की फसल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पकने को तैयार है। ऐसे में किसानों की मांग तेज हुई है।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं, किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील हैं। एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले साल रिकॉर्ड धान खरीदी की गई थी,जिससे धान खरीदी 5 लाख टन से बढ़कर 98 लाख टन हो गई। पिछले साल करीब 21 लाख 77 हजार 288 किसानों ने एमएसपी पर धान बेचा। इसके लिए उन्हें 20 हजार करोड़ रुपए दिए गए थे।

सुरेन्द्र कौर मक्कड़ को अवमानना नोटिस
READ