रायगढ़ LOCKDOWN-14 अप्रैल से 9 दिन के लिए रायगढ़ लॉक,देखिये कितनी रहेगी सख्ती,आदेश जारी

Shri Mi
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में अब तक लॉकडाउन का आदेश जारी हो गया है। प्रदेश में कोरोना के हाहाकार के बीच आज तीन जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। आज शनिवार को कोरबा, धमतरी के बाद रायगढ़ में भी लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। रायगढ़ जिला 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कंप्लीट लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस दौरान जिले की सीमाएं सील रहेगी और सिर्फ मेडिकल दवाओं के संचालन को ही इजाजत होगी। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक दूध वितरण की इजाजत होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

लॉकडाउन के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट रहेगी। सभी शराब दुकान, खेल मैदान, स्टेडियम, पर्यटन स्थल, पार्क व धार्मिक- सांस्कृतिक स्थल बंद रहेंगे। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं बैंकों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। शादी में अब सिर्फ 20 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। पहले 50 लोगों की मौजूदगी की इजाजत थी, लेकिन अब इसमें कटौती कर दी गयी है। इस दौरान किसी भी तरह के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। शादी समारोह का आयोजन सिर्फ घर में ही किया जा सकेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close