
बिलासपुर।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत जी ने रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ व तुलसी साहू प्रांताध्यक्ष प्रदेश पंचायत सचिव संघ को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा व प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे, प्रदेश संयोजक लैलूंन भारद्वाज ,राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा ने रोहित तिवारी जी व तुलसी साहू जी को प्रदेश संयोजक नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा और मजबूत होगा तथा रणनीति के तहत संघर्ष को नया आयाम मिलेगा जो कि पुरानी पेंशन बहाली में सहायक साबित होगा।
NOPRUF छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष से प्रदेश संयोजक के समान भूमिका में काम करने हेतु अपील किया गया है, आने वाले समय मे जनघोषणपत्र में किये गए वादा अनुसार छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली हेतु रणनीति बनाकर मोर्चा की गतिविधि को तेज किया जाएगा।देश के अलग अलग प्रांत में ऊर्जावान साथियों को जोड़ कर पुरानी पेंशन की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को निरंतर मजबूती प्रदान कर कर्मठ, अनुभवी, योग्य एनपीएस कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर बेहतर रणनीति के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत यह कार्य कर रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के एनपीएस कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष के लिए लामबंद हो रहे हैं।
प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ नियुक्त होने के बाद रोहित तिवारी जी व तुलसी साहू जी ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु अपने संवर्ग के समस्त कर्मचारियो को 13 मार्च को रायपुर के महाधरना में शामिल होकर समर्थन देने कहा है।