भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया सावन महोत्सव का आयोजन

Shri Mi
2 Min Read

रामनुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)भोलेनाथ की आराधना का मास सावन महीना जहां एक ओर आस्था के महापर्व मास के रुप मे जाना जाता है,वहीं विविध आयामों के स्थापना मसलन आजादी,रामचरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसी दास जी की जयंती, पवित्र प्रेम की परिचायक रक्षाबंधन उत्सव के रुप मे सावन मास की पहचान है। रामानुजगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष  शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में नगर के वन वाटिका में आयोजित सावन उत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम ने कहां की सावन उत्सव के माध्यम से नगर की महिलाओं के साथ रूबरू होते हुए खुशियों में शामिल होने का बहुत अच्छा मौका मिलता है इसके लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्रीमती नेताम ने कहा कि महिलाओं के द्वारा सावन मास के समस्त पर्वों को एक ही दिन एक ही प्रांगण में मनाते हुए सावन उत्सव के रुप में भावविभोर कर देने वाली छटा बिखेरी गयी यह एक मनमोहक दृश्य है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता ने कहां की सावन मास के अहम पर्वों को विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से एक कड़ी में पिरोते हुए महिलाओ के द्वारा सावन उत्सव का नाम दिया गया हैं। उपस्थित महिलाओं ने सावन झूला झूलने के उपरांत कुर्सी दौड़ एवं बैलून प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कई मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी गई। सावन उत्सव को ऐसा भव्य एवं मनोहारी रुप प्रदान करने में नगर के महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close