स्कूलों में फर्नीचर घोटाले का मामला…DEO पर गिरि गाज

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर- शुक्रवार को विधानसभा में बेमेतरा जिले के स्कूलों में फर्नीचर घोटाले का गूंजा। ध्यानाकर्षण में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने इस मामले को उठाते हुए करोड़ों रुपये घोटाले का आरोप लगाया था।अब बेमेतरा में फर्नीचर घोटाले की गाज DEO पर गिरी है। मंत्री के निर्देश पर बेमेतरा की जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी की छुट्टी हो गयी है।मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर फर्नीचर घोटाले में गड़बड़ियां की गयी है। इस मामले में कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा का विपक्षी विधायकों ने भी खूब साथ दिया। इस मामले में विधायकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने इस मामले में जांच का ऐलान करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को तत्काल पद से हटाने का निर्देश दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वही शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने कहा कि डीईओ मधुलिका तिवारी को संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में अटैच किया जायेगा। इस मामले में विपक्ष का आरोप था कि स्कूलों में खरीदी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जाता है। ना तो गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है और ना ही खरीदी में प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close