अब इस जिले के कलेक्टरों ने बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों के समय में किया परिवर्तन

Shri Mi
2 Min Read

सीजीवाल।दो जिलों के कलेक्टरों ने बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पीएस ध्रुव ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए दिनांक 15 जनवरी 2023 तक के लिये जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किए जाने हेतु आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सोमवार से शनिवार तक दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली हेतु सुबह 09 से अपरान्ह 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु समय अपरान्ह 12ः45 से 4ः15 निर्धारित किया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 03ः30 बजे तक लगायी जाएंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूरजपुर कलेक्टर इफ्फत आरा ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close