कलेक्टर का इंस्पेक्शन..अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

बलरामपुर।कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के शाखाओं का भ्रमण कर कार्यालय को व्यवस्थित बनाये रखने तथा कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत् उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अपर कलेक्टर एस.एस.पैंकरा को दिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य, खनिज, पशुपालन, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्थित ढंग से करने, पुराने फाइलों को स्टोर रूम में रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश शाखा प्रभारियों को दिये। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को परिसर में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close