सहायक शिक्षकों के समयमान वेतनमान,एरियर्स जैसी मांगों को लेकर ज़ारी रहेगा फ़ेडरेशन का संघर्ष – पदाधिकारियों के विस्तार के साथ दोहराया गया संकल्प

Shri Mi
3 Min Read

बिलाईगढ़(सीजीवालडॉटकॉम)।शनिवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ में एक आवश्यक बैठक संकुल केंद्र भटगांव में आयोजित की गई । जिसमें विभिन्न स्थानीय समस्याओं जैसे कि समयमान वेतनमान आदेश जारी करवाना आदेश जारी हो चुके का वेतन , एरियर्स ,परीक्षा अनुमति जैसे विषयो पर चर्चा हुई इसके अलावा वेतन विसंगति के खिलाफ हक की प्रमुख मांग के लिये फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व को अपने ब्लॉक से भी मजबूती प्रदान करने व संगठन की एकता बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों का फेडरेशन में सदस्यता और फेडरेशन से निष्कासितो का वापसी के संबंध में जिला अध्यक्ष संजय यादव ने विचार रखते हुए सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों का विस्तार किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते हुए मनीष डड़सेना ने बताया कि प्रदेश के सहायक शिक्षकों की आवाज सिर्फ फेडरेशन है जो सहायक शिक्षकों के हित में जो भी आवाज उठा रहा है इस लिए ब्लाक के सभी साथी सहायक शिक्षको को हक़ की लड़ाई में हमारा साथ देना चाहिए संगठन को मजबूती देने के लिए रणनीति बनाई गई है इसी कड़ी में ब्लॉक संयोजक मनीष डडसेना , ब्लॉक अध्यक्ष पदुम कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष फिरत राम साहू अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

मनीष डडसेना बताते है कि जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर ब्लॉक उपाध्यक्ष गिरीश कुमार साहू उपाध्यक्ष बिलाईगढ़ परीक्षेत्र झनेश्वर देवांगन उपाध्यक्ष भटगांव परीक्षेत्र, देवेंद्र साहू उपाध्यक्ष सरसीवा परीक्षेत्र, बुकेश कुमार प्रधान उपाध्यक्ष बिलाईगढ़ दक्षिण क्षेत्र, सचिव सरयू कांत बंजारे सह सचिव नागेश्वर मांझी जी ,ब्लॉक मीडिया प्रभारी लोकेश्वर प्रसाद साहू, आशीष मिश्रा, इसी तरह से महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष चंपा बाई साहू उपाध्यक्ष सुनीता साहू कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार पटेल महेंद्र कुमार विश्वकर्मा श्रवण नेताम, धनेश्वर प्रसाद साहू, राजेश साहू, अजीत राम नायक, जितेंद्र वैष्णव, प्रमोद कुमार बर्मन ,विनोद डडसेना , महेत्तर देवांगन रामखिलावन पटेल, सुनीता सोनवानी, नक्षेण देवांगन, अशोक बरिहा, हेमंत श्रीवास ,प्रमोद कुमार साहू, प्रमोद कुमार वर्मा, अरविंद चौधरी घनश्याम साहू को बनाया गया।बिलाईगढ़ ब्लॉक से जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के लिए राजकुमार भास्कर , प्रमोद कुमार साहू , बी एम खटकर को प्रमोट किया गया।

मनीष ने बताया कि शनिवार की बैठक में उपस्थित शिक्षक साथी सरयू कांत बंजारे, हरिहर सिंह ठाकुर, शरद कुमार रात्रे, तीरथ राम साहू, कुशल कुमार , राजकुमार भास्कर , गौरीशंकर, तुला राम साहू, शिव कुमार पटेल , मुकेश कुमार प्रधान, सरोज कुमार भोई, जितेंद्र कुमार बंजारे,श्री प्रसाद चौहान, अरविंद्र चौधरी, लोकेश्वर साहू ,श्रवण कुमार नेताम, भूपेंद्र वर्मा, देवेंद्र कुमार साहू, संजीव राजेंत्री, पदुम कुमार जयसवाल मनीष कुमार डडसेना, लोकेश्वर कुमार साहू, बसंती सिदार, नागेश्वर मांझी, गया राम भारद्वाज, जितेंद्र बंजारे ,जहर साय लकड़ा, सनत घृतलहरे सहित अन्य फेडरेशन के सदस्य उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close