शिक्षिका से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर। फेसबुक पर दोस्ती कर शिक्षिका को शादी करने का झांसा दिया और 6 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी रेल कर्मी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना की है। 45 साल की पीड़िता स्कूल में पढ़ाती है। रेलकर्मी तोरवा हेमू नगर निवासी अश्वनी बंजारे मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी का रहने वाला है। फेसबुक से उसकी पीड़ित महिला से जान पहचान हुई फिर शादी का झांसा देकर रेलकर्मी उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया उसके बाद दुष्कर्म करने लगा। रेलकर्मी की पहले शादी हो गई थी पर उसने खुद को अविवाहित बताया था। जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close