कलेक्टोरेट मे कर्मचारियों की समयमान वेतनमान की आदेश जारी,कर्मचारियों मे भारी असंतोष

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर। जिला कार्यालय ( कलेक्टोरेट) बिलासपुर मे आज राजस्व विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समयमान वेतनमान की सूची कई वर्षो बाद जारी की गयी, जिसमे बहुत सी अनियमितता पाई गयी जिससे कर्मचारियों मे भारी असंतोष है। अनेक कर्मचारियों का नाम ही नही पाया गया। बिना कारण बताए कुछ कर्मचारियों को समयमान के लाभ से वंचित किया गया है जिससे असंतोष है। क्योकि किसी भी कर्मचारी को उनकी खामियों की जानकारी दिए बगैर उन्हे मिलने वाले लाभ से वंचित किया जाना न्यायसंगत नही माना जाता और कार्यालय की खामियों का परिणाम कर्मचारियों को क्यों भुगतना पडे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का समय मान वेतनमान आदेश ,देखे सूची

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close