कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं सिंहदेव, दिल्ली जाएंगे

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। सिंहदेव सोमवार को रायपुर आकर सीधे राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने जाएंगे। मतदान के बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वहां वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने एक और बार अपनी बात रखेंगे।सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी से इस्तीफे के सवाल पर रविवार को दिन भर हलचल मची रही। सिंहदेव ने पत्र की एक कॉपी मुख्यमंत्री सचिवालय को भिजवाई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी इस मुद्दे पर सिंहदेव से फोन पर चर्चा की। पत्र के बिंदुओं पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी उनकी चर्चा हुई है। हालांकि अभी तक सुलह के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक है। इसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का सामान्य प्रशिक्षण होना है। इस बैठक में सिंहदेव सहित कई विधायक शामिल नहीं हो रहे हैं। सिंहदेव अंबिकापुर में हैं और रात की ट्रेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे। सोमवार सुबह वे रायपुर पहुंचकर सीधे सिविल लाइंस स्थित आवास जाएंगे। वहां से वे विधानसभा जाकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने वाले हैं। उसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनकी बैठक होनी है।

संभावना जताई जा रही है कि मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा के मानसून सत्र में भी शामिल नहीं होंगे। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। उस दिन सिंहदेव गुजरात के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस ने उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। अगर सिंहदेव नहीं लौटे तो सरकार को उनके विभागों के सवालों का जवाब देने के लिए किसी अन्य मंत्री को जिम्मेदारी देनी हाेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close