दो विभागों की समीक्षा के बाद TS सिंहदेव दिल्ली रवाना,शनिवार शाम ही लौटे थे रायपुर

Shri Mi

रायपुर।सोमवार दोपहर बाद की फ्लाइट से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं। श्री सिंहदेव के दिल्ली जाने को लेकर एक बार फिर अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री अपने पारिवारिक कार्यक्रम को लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं उनके कल दिल्ली से वापसी की भी संभावना है। बता दें कि इसके पहले TS सिंहदेव शनिवार की रात करीब 8 बजे दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटे थे। रायपुर लौटने के बाद रविवार को उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग ली। और फिर आज पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close