CG-सिपाही से हुज्जत बाजी कर थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।बीते शुक्रवार की रात नाइट गश्त की ड्यूटी कर रहे आरक्षक पर नशे में होने का आरोप लगा उससे हुज्जत कर थप्पड़ मारने वाली महिला और उसके साथी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त महिला द्वारा टीआई सरकण्डा को अपने मोबाईल से फोन किया गया था, जो पुलिस के लिए बेस बना और दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वही दोनो के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

पुलिस ने आरक्षक को थप्पड़ मारने वाली महिला गीता सॉरी पति भूमरा सिंह सॉरी 38 वर्ष अभिषेक विहार मंगला फेस टू के पास और उसके साथी रमन तुरकर पिता लक्ष्मण तुरकर 36 साल ग्राम बोरियाकला थाना रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है। सरकण्डा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि घटना की रात आरोपी महिला और साथी ने आरक्षक पर नशे में होने का आरोप लगा उसके साथ हुज्जत बाजी की थी वही वीडियो बना आरोपी महिला ने ड्यूटी के दौरान आरक्षक को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।आरोपी महिला ने अपने जिस मोबाईल नम्बर से टीआई को फोन किया था। उसी नम्बर को ट्रेस कर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में आसानी हुई।

घटना के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि भूपेश जी अपने कुशासन का भयावह दृश्य देखिए।आप के राज में आज जनता की रक्षक पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जब पुलिस पर इस प्रकार हमला होगा तो जनता की रक्षा फिर कौन करेगा। भूपेश बघेल जवाब दें न्यायधानी संग ऐसे अन्याय का जिम्मेदार कौन?

close