CG NEWS:बुक्स क्लिनिक ने आरंभ किया ऑर्थर ऑफ द ईयर का सम्मान,वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ला को बेस्ट ऑर्थर ऑफ द ईयर अवार्ड

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर।प्रकाशन की दुकान सजा लेना बड़ी बात नहीं है,बड़ी बात तो अपने ऑर्थरों के प्रति जिम्मेदारी को वहन करना है।बुक्स क्लिनिक पब्लिकेशन एवं इसके डॉयरेक्टर हितेश सिंह  इस जिम्मेदारी को बखूबी वहन कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के संस्कृति विभाग से बिलासपुर के साहित्यकार उपेक्षा  काअनुभव कर रहे हैं जबकि पत्रकार भी प्रदेश शासन से उपेक्षित रहने का अनुभव कर रहे हैं।पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने यह बात मुख्यमंत्री से मिलकर भी कही है।साहित्यकारों भी इसी तरह अपनी बात उनसे रखनी चाहिए।
अशोक व्यास  ,रश्मि रामेश्वर गुप्ता ,अमृतलाल पाठक  ने भी इस संक्षिप्त समारोह को संबोधित किया।
पब्लिकेशन के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन ने बताया कि लेखन की विधा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और इस विधा को प्रदेश और देश में नए आयाम देने के उद्देश्य से ‘ऑथर ऑफ द ईयर ‘ अवार्ड शुरू किया गया है।इसी कड़ी में बेस्ट ऑथर ऑफ द ईयर 2019 -वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ला,बेस्ट ऑथर ऑफ द ईयर 2020।अमृत लाल पाठक बेस्ट ऑथर ऑफ द ईयर 2021 – डॉ किशन टण्डन क्रांति,बेस्ट ऑथर ऑफ द ईयर 2022 वरिष्ठ पत्रकार अशोक व्यास को दिया गया। इसके अलावा बेस्टसेलर ऑफ द ईयर 2022 – रश्मि रामेश्वर गुप्ता चुनी गईं। अन्य केटेगिरी में बेस्ट एम्प्लोयी – श्रद्धा साहू , सतकुमारी बंजारे , अंजलि वर्मा , रेणुका सिंह , जयनारायण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बुक्स क्लिनिक के डॉयरेक्टर हितेश सिंह बिसेन, को-डॉयरेक्टर ऋचा सिंह बिसेन , बबीता व्यास, साक्षी व्यास, अनुज प्रताप ,नेहा ,राजेश, राकेश साहू, रितु, दीपक, रजनी, जय, तृप्ति, गौरी, सौम्या, रानू के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

65 क्विंटल चावल..3 क्विंटल शक्कर, नमक की चोरी...कहां गया गरीबों का राशन...? जांच मेंं जुटी पुलिस
READ