CG NEWS:सीयू में विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली आयोजित

Chief Editor
2 Min Read

CG NEWS:बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) में  सोमवार  को विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान’ है। वानिकी, वन्यजीव एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गणितीय एवं संगणकीय विद्यापीठ ते अधिष्ठाता प्रो. ए.एस. रणदिवे, प्राकृतिक संसाधन विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. एस.सी. तिवारी, विभागाध्यक्ष प्रो. के.के. चंद्रा एवं प्रभारी कुलसचिव श्री सूरज कुमार मेहर उपस्थित रहे।
गणितीय एवं संगणकीय विद्यापीठ ते अधिष्ठाता प्रो. ए.एस. रणदिवे ने पर्यावरण की सार्वभौमिकता के बारे में बताते हुए मानव जीवन में स्वच्छ पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री सूरज कुमार मेहर ने सतत् पर्यावरण एवं विकास के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु आग्रह किया।
प्राकृतिक संसाधन संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. एस.सी. तिवारी ने विभिन्न पर्यावरण संकटों व समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्रों को दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन लाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. के. के. चंद्रा ने पारंपरिक तरीकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नदियों के घटते जलस्तर, घटते वन क्षेत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ. गरिमा तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों को जैव विविधता व पर्यावरण के संवर्धन हेतु प्रेरित किया एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘मिशन लाइफ’ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्वविद्यालय में विगत एक माह से आयोजित विभिन्न कार्यक्रम जैसे पेपर फ्री कैंपस, प्लास्टिक प्रदूषण निवारण, जैविक खाद उत्पादन, खाद्य सुरक्षा आदि विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों व जागरूकता रैली के संदर्भ में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यापीठों के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्षगण, शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

             
TAGGED:
close
Join Whatsapp GroupClick Here