CG -शिक्षा विभाग में  नौकरी लगाने के नाम पर  साढ़े ग्यारह लाख की धोखाधड़ी

Shri Mi
2 Min Read

नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपयो की ठगी करने वाला विपिन कुमार अग्रवाल गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षा विभाग में  नौकरी लगाने के नाम पर  उसने 11.50 लाख रूपए लेकर धोखाधड़ी की थी।विपिन स्वयं को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ होने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता रहा। विपिन अब तक  फरार था। उसके खिलाफ  सिविल लाईन में धारा 420,467,471 भादवि. के तहत  जुर्म दर्ज किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने बताया कि मधु पिल्ले चौक, शांति नगर निवासी सुरेन्द्र हरपाल उम्र 45 साल ने तीन महीने पूर्व 19 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि बगीचा जशपुर निवासी विपिन अग्रवाल ने स्वयं को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत और जान पहचान विभिन्न सरकारी विभागों में होना बताया। सुरेन्द्र से शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर छलपूर्वक अलग अलग किश्तों में कुल 11 लाख 50 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी की। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। लेकिन विपिन अग्रवाल रिपोर्ट दिनांक से लगातार फरार चल रहा था।

इसी क्रम में सायबर सेल  एवं मुखबीर की सूचना पर  विपिन अग्रवाल का लोकेशन गोवा में होने की जानकारी मिली। सिविल लाईन की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही कर विपिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया।  पूछताछ में उसने धोखाधड़ी करना  स्वीकारते हुए प्राप्त रकम को गोवा घुमने एवं मोबाइल खरीदना बताया। मोबाइल जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी—विपिन कुमार अग्रवाल पिता स्व. अशोक कुमार अग्रवाल उम्र 28 साल पता ग्राम बगीचा जिला जशपुर

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close