
रायपुर।केंद्र के समान डीए को लेकर अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल आज आठ दिन हो जाएंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की। इसमें भी हल नहीं निकला। फेडरेशन के नेताओं के साथ विधायक विकास उपाध्याय भी गए थे।
बैठक के बाद संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि सीएस से चर्चा सकारात्मक रही, लेकिन उन्होंने डीए,एच आर ए देने को लेकर ठोस भरोसा नहीं दिया। श्री जैन ने सीएम बघेल से चर्चा करने की बात कही। इसे देखते हुए हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया है।बहरहाल वित्त विभाग ने सीएम बघेल की घोषणा के मुताबिक पांच प्रतिशत के अनुसार पे-बिल बनाना शुरू कर दिया है। इसमें कर्मचारियों को एरियर्स नहीं मिलेगा।