अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के कार्यों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना किया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार रघुनाथपुर अनिरुद्ध मिश्रा को अब तहसील अम्बिकापुर में नायब तहसीलदार,संजय कुमार को नायब तहसीलदार कार्यालय दरिमा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रांजल गोयल को प्रभारी नायब तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री भुवनेश्वर टोप्पो को प्रभारी नायब तहसीलदार रघुनाथपुर के पद पर पदस्थ किया है।