Weather: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बढ़ेगी ठंड,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
2 Min Read

दिल्ली।छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो आज मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार है, लेकिन 12 नवंबर के बाद ठंड तेजी आ सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आगमन प्रारंभ हो गया है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है । प्रदेश 11 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है ।सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 नवंबर के आसपास दिख सकता है। 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिरेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश में उत्तर पूर्व से शुष्क व ठंडी हवाओं के लगातार आने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार है इस वर्ष वर्षा अच्छी हुई है और इसके प्रभाव से ठंड भी अच्छी रहेगी।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक दो दिन में मौसम में थोड़ा और बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ और साउथ-वेस्ट मानसून के कारण कुछ हिस्सों में पोस्ट मानसून का असर दिख सकता है और प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।उत्तर पूर्व से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान गिरेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close