कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे युवक ने खाया ज़हर,अस्पताल में भर्ती

Shri Mi
1 Min Read

बलौदाबाजार।बलौदाबाजार में एक युवक ने कलेक्टर जनदर्शन के दौरान जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां समय पर उपचार मिल जाने से उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। पूरा घटनाक्रम बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय का है। हर मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टर कार्यायल में आम जनता के लिए जनदर्शन लगाया गया था। जहां बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम गाड़ापाली निवासी रोहन मानिकपुर अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रोहन पिछले 6 साल से पीएमईजीपी लोन के लिए अफसरो के कार्यालय के चक्कर काट रहा था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

खुद के रोजगार के लिए कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुंचा रोहन अपने साथ जहर लेकर भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था, जहां अचानक उसने जहर सेवन कर लिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही हुई, आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार जहर सेवन करने वाले युवक पर निगरानी बनाये हुए है। उधर इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close