CG Board-माशिम ने ली छात्रों के असाइनमेंट से जुड़ी जानकारियां

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के कई स्कूलों को नाेटिस भेजा है। यह नोटिस उन्हें असाइनमेंट संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने के चलते जारी की गई है। प्रदेश में लगभग 7 हजार स्कूल ऐसे हैं जहां दसवीं और बारहवीं बोर्ड हैं। इनमें से 10 फीसदी स्कूलों ने अब तक असाइनमेंट के अंक ऑनलाइन अपडेट नहीं किए हैं और ना ही माशिम को इसकी जानकारी भेजी है। माशिम ने नोटिस भेजकर स्कूलों से इस संदर्भ में जानकारी मांगी है।गौरतलब है कि कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं। ऐसे में माशिम द्वारा अपने वेबसाइट पर असाइनमेंट अपलोड किए जा रहे हैं। छात्रों को ये असाइनमेंट पूरा कर अपने स्कूलों में निर्धारित तिथियों तक प्रतिमाह जमा करने होते हैं। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन असाइनमेंट का मूल्यांकन कर अंक ऑनलाइन प्रविष्ट करें। अक्टूबर माह से माशिम द्वारा छात्रों को असाइनमेंट दिए जा रहे हैं।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

माशिम द्वारा पहले ही असाइनमेंट को गंभीरता से लिए जाने संबंधित दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वे छात्रों द्वारा जमा किए जा रहे असाइनमेंट को संभाल कर रखें। इसे मुख्य परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के तीन माह तक संभाल कर रखना है। 10वीं-12वीं के छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 4 असाइनमेंट जमा करने अनिवार्य हैं। ऐसा नहीं किए जाने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। स्कूलों को छात्रों तक असाइनमेंट से जुड़ी जानकारियां भी पहुंचाने कहा गया है। 10 फीसदी ही अधिकतर स्कूलों ने असाइनमेंट के अंक अपडेट कर दिए हैं। लगभग 10 फीसदी स्कूल ही ऐसे होंगे, जिन्होंने असाइनमेंट के संबंध में अपडेट नहीं दिया है। उन्हें पत्र जारी किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close