चकरभाठा पुलिस कार्रवाई में पकड़ाया कोचिया..5 लीटर शराब बरामद..जानलेवा हमला के आरोपी मां बेटे को…रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा और रतनपुर पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में एक शराब तस्कर के अलावा जानलेवा हमला के आरोप में मा और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को अपराध दर्ज करने गिरफ्तार किया गया। और न्यायालय  के हवाले किया गया है।
 
              चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली  ग्राम डड़हा में शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। जानकारी मिलते ही  अतिरिक्त पुलिस कप्तान गरीमा द्विवेदी के निर्देश पर टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर शराब की अवैध तस्करी और बिक्री करते आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार लुनिया बताया। आरोपी के खिलाफ 34(1)(क)आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
मां  और बेटा गिरफ्तार
 
               एक अन्य मामले में रतनपुर पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोप में मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। 11 मई की शाम करीब 5-6 बजे के बीच मदनपुर निवासी विश्वनाथ साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भतीजा पानी भरने टंकी गया। इसी दौरान एक नाबालिक बच्चे और उसकी मां के बीच विवाद हो गया। 
 
       इसके बाद नाबालिग और उसकी मां ने हत्या की नीयत से उसके भतीजे दीपक साहू पर मिलकर ड़डा और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले  में भतीजा दीपक साहू के गले, कनपटी और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची है।
 
          रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गाय। अभियुक्त महिला और नाबालिग को गिरफ्तार कर  न्यायालय के हवाले किया गया है।
close