चन्द्र चूड़ त्रिपाठी पुनः आदित्य वाहिनी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य चन्द्र चूड़ त्रिपाठी को पुनः आदित्य वाहिनी छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।श्री त्रिपाठी का मनोनयन 2 वर्ष पहले किया गया था। उनके मार्गदर्शन में जगद्गुरु शंकराचार्य के कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है। दिव्य दर्शन दीक्षा पादुका पूजन सत्संग संगोष्ठी का किया गया है। धर्म एवं राष्ट्र रक्षा तथा हिंदू राष्ट्र निर्माण को के लिए विशेष मार्गदर्शन के साथ धर्म अध्यात्म का आयोजन समय समय पर किया गया। राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी तथा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ सप्ताहिक सेवा प्रकल्प एवं आदित्य वाहिनी के सक्रिय सदस्यता अभियान का कुशल संचालन किया गया। चन्द्रचूड़
त्रिपाठी के मनोनयन पर धर्म पीठ परिषद, आदित्यवाहिनी, आनंद वाहिनी , छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज, सहित समस्त धर्मप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close