यातायात व्यवस्था में बदलाव..भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश..चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नज़र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने होली पर्व दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया है। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2022 को रात्रि 10:00 से 20 मार्च 2022 की रात्रि 10:00 बजे तक, सभी प्रकार के भारी वाहनों का बिलासपुर शहर में प्रवेश बन्द रहेगा।
 
               इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन निकटवर्ती बाईपास मार्गों से अपनी-अपनी दिशाओं की ओर परिवहन करेंगे। रतनपुर, कटघोरा, कोरबा जाने वालों वाहन पेंड्राडीह बाईपास से तुर्काडीह  की ओर दोनों दिशाओं में परिवहन कर सकेंगे । इसी प्रकार रायपुर की ओर से सीपत, मस्तूरी,चांपा, रायगढ़ की ओर जाने या आने वाले वाहन सिरगिट्टी से परिवहन करेंगे। साथ ही कोटा और मुंगेली दिशा की ओर से आने-जाने वाले वाहन पेन्द्रिडीह और तुर्काडीह दिशा की ओर से परिवहन कर सकेंगे।
 
              सीपत- की ओर से आने वाले वाहन मोपका,रतनपुर, बाईपास या सिरगिट्टी बाईपास से परिवहन कार्य कर सकेंगे। होली पर्व सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस दौरान बिलासपुर शहर के सीमावर्ती मार्गो पर संबंधित थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारी, जवान तैनात होंगे।
 
यातायात पुलिस से तीन हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी
 
           पुलिस के अनुसार यातायात पुलिस की तीन टीम अलग अलग क्षेत्रों की पेट्रोलिंग पर तैनाती रहेगी। टीम क्रमशः रायपुर रोड़ हाइवे रतनपुर रोड़ हाईवे और मस्तूरी रोड़ पर गतिविधियों पर नजर रखेगी।
 
                       पर्व के दौरान बाजार परिक्षेत्र,तिफरा ब्रिज,उसलापुर ब्रिज, लाल खदान ब्रिज, समेत श्रीकांत वर्मा मार्ग, रिवर यू में तीन सवारी चलने, कर्कश हॉर्न का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार से नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों पर त्वरित होगी। इस दौरान बनाए गए प्रकरणों का निराकरण 20 मार्च 2022 के बाद ही होगा।
 
            यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण चौक और बाईपास मार्गों में 12 चेकिंग पॉइंट, 13 फिक्स पैकेट लगाया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की पार्टियां 8 से 10 फिक्स पैकेट चेकिंग पॉइंट और 5-5 पेट्रोलिंग पार्टी की ड्यूटी होगी।
 
पुलिस नियंत्रण कक्ष
 
                पुलिस के अनुसार किसी भी असामान्य स्थित या सहयोग की स्थिति में कोई भी व्यक्ति100 डायल.07752-225961, 07752- 228504 और 94791-93099 मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकता है।
 
पुलिस फ्लैग मार्च
               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 17 मार्च 2022 को पुलिस का फ्लैग मार्च होगा। स्थानीय पुलिस परेड मैदान से शाम 4:00 बजे से बिलासपुर पुलिस फ्लैग मार्च करेगी। कार्यक्रम में राजपत्रित अधिकारी, सभी नगर निरीक्षक, जिला पुलिस बल और सशक्त बल के जवान शामिल होंगे। फ्लैंग मार्च शहर के सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवं रिहायशी इलाकों में किया जाएगा।
TAGGED:
close