दुकान के नाम 80 हजार रूपयों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार..पूछताछ के बाद..न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने दुकान दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपयों की ठगी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
पकड़े गए आरोपी का नाम धनंजय कुमार उर्फ लक्की है। आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरपारा का रहने वाला है। इस समय तार बाहर थाना क्षेत्र में निवास करता है।
 
                तोरवा पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद हाशिम निवासी रामकृष्ण नगर सरकंडा ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर  बताया कि 19 जनवरी 2019 में धनंजय कुमार उर्फ लक्की को दुकान दिलवाने को लेकर 80 हजार रूपए दिया। लेकिन आरोपी ने दुकान नहीं दिलाया। 
 
                 प्रार्थी ने बताया कि रूपया मांगने पर धनजंय ने बंधन बैंक का दो चेक दिया। बैंक में लगाने के बाद जानकारी मिली कि आरोपी के खाते में रूपए नहीं है। जानबूझकर धोखाधड़ी किया है।
 
              पुलिस ने शिकायत को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल के बाद प्रार्थी की शिकाय तो को सही पाया।  आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायिक न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
 
TAGGED:
close