Chhattisgarh:ट्रेजरी कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ता देने की मांग

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।COVID19: छत्तीसगढ़ प्रदेश को कोषालयीन कर्मचारी संघ ने कोषालयीन कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ता स्वीकृत करने की मांग शासन से की है।प्रेस रिलीज जारी कर कर्मचारी संघ ने कहा कि वर्तमान में नोवेल कोरोनावायरस कोविड-19 वैश्विक समस्या है। जिसके संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन प्रशासन लगातार युद्ध स्तर पर प्रयासरत है।ट्रेजरी का कार्य अति आवश्यक सेवा होने के कारण ट्रेजरी कर्मचारियों द्वारा जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन किया जाता रहा है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन को तत्काल कोषालयीन कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त भत्ता स्वीकृत करने की मांग प्रदेश कोषालयीन कर्मचारियों ने की है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close