दंतेवाड़ा-दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर सुबह जिला रिर्जव पुलिस के जवान तथा जिला पुलिस बल को कुटरेम के जंगलों में रवाना किया गया था। एक संदिग्ध पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर जवानों ने धर दबोंचा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मिडियामी हुर्रा बताया जोकि एलजीएस सदस्य के रूप में संगठन में सक्रिय था। गिफ्तार नक्सली पर आगजनी, हत्या, लूटपाट व अन्य मामले दर्ज है नक्सली को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।सीजीवालडॉटकॉम व्हाट्सएप के (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और पाये देश-प्रदेश की विश्वसनीय खबरे
Join Our WhatsApp Group Join Now