Chhattisgarh-धान खरीदी केंद्र में दिखी अव्यवस्था..नोडल अधिकारी, केंद्र प्रभारी और मैनेजर को मिला शोकाज नोटिस

Shri Mi
3 Min Read

कोंडागांव।राज्य शासन के खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह और राज्य सहकारी विपणन संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने 15 दिसम्बर को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा और कुम्हार पारा धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों का पंजीयन, अब तक की धान खरीदी, किसानों को भुगतान स्थिति,किसानों के लिये आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता इत्यादि की जानकारी लेते हुए धान के बोरे की सही तरीके से स्टैकिंग सुनिश्चित करने सहित बारदाने में ठीक ढंग से स्टेम्पिंग किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

अधिकारी ने मौके पर कहा कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। राज्य शासन पूरे देश में सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है,इसलिये धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाये। इस दौरान सचिव श्री सिंह ने दहीकोंगा धान खरीदी केन्द्र में धान के बोरों की सही तरीके से रख-रखाव नहीं किये जाने एवं अन्य व्यवस्थाओं पर नाखुशी भी जाहिर किया।

साथ ही जिला कलेक्टर को उक्त धान उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी, खरीदी केंद्र प्रभारी और मैनेजर को कारण बतावो नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार स्टैकिंग करने के फलस्वरूप धान के बोरों की तुरंत गिनती की जा सकती है। साथ ही हरेक धान खरीदी केन्द्रों में धान की ढेरी अवश्य लगाये जाए, जिससे नये और पुराने धान सहित मिलावट की जानकारी हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में बारदाना आबंटन, अभी तक उपयोग किये गये बारदानों की संख्या,शेष बारदानों की उपलब्धता इत्यादि के बारे में जानकारी चाही और वहीं स्कंध पंजी, टोकन पंजी और अन्य दस्तावेजों का अवलोकन कर निरीक्षण पंजी में अपनी टीप उल्लेखित किया। इस मौके पर अधिकारियों को अवगत कराया गया कि दहिकोंगा धान खरीदी केन्द्र में 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक 75 किसानों से 2542 क्विंटल 49 किलोग्राम एवं मुख्यालय के कुम्हार पारा धान खरीदी केन्द्र में 95 किसानों से 3223 क्विंटल 60 किलोग्राम धान की खरीदी की गयी है।

ज्ञात हो कि जिले में अब तक सभी धान उपार्जन केन्द्रो में 4 हजार 214 कृषको से 170493.80 क्विंटल धान खरीदी की गई है। जबकि जिले का लक्ष्य 935690.00 क्विंटल निर्धारित है। इस दौरान संभागायुक्त अमृत खलखो, कलेक्टर नीलकंठ टीकाम, कलेक्टर नारायणपुर पदुम सिंह एल्मा, सीईओ जिला पंचायत डी. एन. कश्यप, एसडीएम पवन कुमार प्रेमी, पंजीयक सहकारिता के.एल.उईके, सहायक खाद्य शांति ध्रुव सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close