Chhattisgarh-नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)।शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में नवयुवक संघ खोपा महुआ दुर्गा पूजा समिति की ओर से नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई। दुर्गा पंडाल से कलश यात्रा शुरू हुई। जो शिव मंदिर घाट कन्हर नदी पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में जल को भर अपने सामने रखा पंडित नंद कुमार पांडे ने यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से मन, ह्दय के साथ-साथ वातावरण भी भक्तिमय हो जाता है। नगर वासियों के लिए माता से मंगल कामना की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने कलशों को अपने-अपने सिर पर रखा और माता का जयघोष करते हुए दुर्गा पंडाल के लिए प्रस्थान किया। नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा दुर्गा पंडाल पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा में समिति के संरक्षको में ओम प्रकाश दास,ओम प्रकाश गुप्ता प्रतीक सिंह अभिषेक सिंह आशीर्वाद सिंह अमित बर्मन मंटू ठाकुर अध्यक्ष मोनू ठाकुर उपाध्यक्ष दीपक कश्यप राकेश बर्मन सचिव अजीत पासवान कोषाध्यक्ष राहुल बर्मन सहित कई लोगों शामिल हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close