रायपुर।मंगलवार शाम दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की नक्सल हमले में मृत्यु पर भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस हमले में शहीद हुए जवानों एवं वाहन चालक के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने दंतेवाड़ा के नक्सल हमले में भीमा मंडावी एवं जवानों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।डॉ. ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 100 दिन पुरानी नक्सल संरक्षक कांग्रेस सरकार के कारण नक्सलियों ने इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया है। यह राजनीतिक साजिश है और कांग्रेस इससे अपना दामन नहीं बचा सकती। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
मन स्तब्ध, कंठ शब्दहीन है, दंतेवाडा नक्सली हमले में आज हमने श्री भीमा मंडावी जी के रूप में एक सच्चे जनसेवक को खो दिया है। परमात्मा भीमा मंडावी जी व उनके साथ शहीद हुए सुरक्षाबल के वीर जवानों की आत्मा को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में हम उनके साथ हैं।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 9, 2019
बस्तर शेर मेरा अनुज भीमा मंडावी आज हमे छोड़कर चला गया।वह आदिवासी समाज का एक सशक्त नेतृत्व था।उसे मैने हमेशा से ही अपने क्षेत्र के विकास और आदिवासियों के उत्थान के लिए लड़ते देखा।
नक्सली हमले में शहीद हुये विधायक दंतेवाड़ा भीमा और पांचों वीर जवानों को मेरी श्रद्धाजंलि अर्पित है। pic.twitter.com/xCvMZMaXuT— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) April 9, 2019