Chhattisgarh-बिजली के मुद्दे पर भूपेश सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी BJP, कार्य समिति में हुई चर्चा

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
विधानसभा चुनाव ,chhattisgarh,raman singh,bjp,cg,cg bjp,dharamlal kaushik,bastar,briefरायपुर।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक हालात को देखते हुए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। इसको लेकर जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राजनांदगांव में राजद्रोह मामले पर कहा कि बिजली के लिए कोई आवाज उठाता है तो उस पर राजद्रोह लगाना गलत है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ औऱ बंगाल एक हो गया है। इसके साथ ही रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में कर्ज माफी को लेकर भी शिकायत आ रही है। लोगों को कर्ज माफी के प्रणाम पत्र नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भी हम अभियान चलाएंगे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं किसानों के मुद्दे के लिए उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज नहीं मिलने की शिकायत आ रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक किसान को कर्ज मिले, कर्ज माफी का सर्टिफिकेट मिले और इसके लिए हम निचले स्तर पर जमीनी कार्यकर्ता व किसानों के साथ मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढे-शिक्षको के चार महीनों से लंबित वेतन भुगतान को लेकर चार अधिकारियों पर गिरी गाज,कारण बताओ नोटिस जारी

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close