रायपुर/बिलासपुर। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में काफी गिरावट दिख सकती है। ठंड का असर गुरुवार से ही दिखने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पेंड्रा और आस—पास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान में 2.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को 20 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूरे प्रदेश में अधिकांश इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे। वहीं सभी संभागों के एक-दो इलाके में बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ओले भी पड़ेंगे। पेंड्रा में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है तो अमरकंटक में पारा 2 डिग्री तक गिर गया है। अंबिकापुर में आज 11 डिग्री तापमान रहा, वहीं दुर्ग काफी गरम रहा, जहां तापमान 24 डिग्री रहा।