रायपुर।बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी है।सीएम भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी वाड्रा को बधाई देते हुए अपने ट्वीट किया है.. ”प्रियंका गांधी जी को नयी जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं। कार्यकर्ता कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में आएं। कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने के लिए @RahulGandhi जी का आभार”।
Join Our WhatsApp Group Join Now
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। वहीँ ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तर प्रदेश पश्चिम का महासचिव एवं प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।