[wds id=”13″]
बीजापुर। रविवार को नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीजापुर के भैरमगढ़ थाना के कोस्टापारा इलाके में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। एसपी गोवर्धन ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने शनिवार की दरमियानी रात मुखबिरी के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता को घर से निकलकर धारधार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त सहदेव घर पर ही था। देर शाम नक्सलियों का दल कोस्टापारा पहुंचा और सहदेव को खोजने लगा। फिर घर से निकाल कर करीब 50 मीटर दूर ले जाकर नक्सलियों ने उसकी धारधार हथियार से हमला कर दी। थाने से महज 1 किमी दूर पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है, बाबजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी है। नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक पहले भी नक्सलियों ने चेतावनी दी थी।