Chhattisgarh-रजिस्टर्ड बेरोजगारो की संख्या 24 लाख से अधिक,बेरोजगारी भत्ता विचाराधीन

Shri Mi
1 Min Read

Chhattisgarh Assembly,ts singhdeo,news,raipur,raman singh,chhattisgarhरायपुर।प्रदेश मे 27 जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र संचालित है।31 मार्च 2018 की स्थिति मे  पंजीकृत बेरोजगारो की संख्या 24,55,014 है।यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर मे दी।भारतीय जनता पार्टी के शिवरत्न शर्मा ने पूछा कि प्रदेश मे कितने रोजगार कार्यालय संचालित है?31 मार्च 2018 कि स्थिति मे कितने पंजीकृत  बेरोजगारो कि संख्या कितनी है?क्या यह सही है कि पंजीकृत बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता देने कि योजना है?यदि हाँ तो कितना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा?सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके जवाब मे उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश मे 27 जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र संचालित है।31 मार्च 2018 की स्थिति मे  पंजीकृत बेरोजगारो की संख्या 24,55,014 है।पंजीकृत बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता देना विचाराधीन है।

पढ़िये-स्वास्थ्य विभाग में तबादले,9 जिलों के CMHO बदले….देखिये पूरी सूची

उन्होंनें प्रदेश में चल रहे पंजीकृत बेरोजगारो की जिलावार जानकारी दी है।जिसके मुताबिक अम्बिकापुर मे 91988,बिलासपुर मे 192342,बीजापुर मे 11270,दुर्ग मे 314950,धमतरी मे 83723,दंतेवाड़ा मे 36092,जगदलपुर मे 57777,जांजगीर मे 132505,जशपुर 77230,कंकेर 91917,कोरबा 91874,कबीरधाम 51687,मनेद्रगढ़ 34616,महासमुंद 41984 ,नारायणपुर 17400,रायपुर 119425,रायगढ़ 185818,राजनांदगांव 198938,बालोद 135155,बालोद 135155,बेमेतरा 64019,बलरामपुर 50603,बलोदबाजार 105097,गरियाबंद 41864,कोंडागांव 63729,मुंगेली  83388,सूरजपुर 76432,सुकमा 13191 पंजीकृत बेरोजगार है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close