Chhattisgarh-विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी,अवकाश के दिनों में कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

Shri Mi
2 Min Read

धमतरी।विधानसभा का बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से एक अप्रैल तक आयोजित होगा। इसके लिए कलेक्टोरेट के सहायक अधीक्षक राजस्व के कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया, जिसका फोन नंबर 07722-232249 है। साथ ही अवकाश के दिनों में यहां अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।  कलेक्टर श्री रजत बंसल ने इस दौरान मिलने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल सूचना, अशासकीय संकल्प इत्यादि की त्वरित निराकरण के लिए डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक एक मार्च को स्टेनो टायपिस्ट सरिता साहू, सहायक ग्रेड 03 कुमारी वर्षा आवड़े और भृत्य ईश्वरी मंडावी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 08 मार्च को सहायक ग्रेड 02 पी.एल.बंजारे, सहायक ग्रेड 03 विनायक राव शिंदे और भृत्य टिकेश्वर यादव, 10 मार्च को सहायक ग्रेड 03 श्रीमती आभा पाठक, लीलि यादव, भृत्य चुनुराम गजेन्द्र तथा 14 एवं 15 मार्च को सहायक ग्रेड 03 सरोज साहू, श्रीमती कविता बंजारे, घनश्याम साहू और भृत्य कुमारी देवकी की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी तरह 20,21 एवं 22 मार्च को सहायक ग्रेड 03 मनीष साहू, दयाराम निर्मलकर, लीना ध्रुव और भृत्य दुर्गा नेताम, 29 मार्च को सहायक ग्रेड 03 तपन कुमार विश्वास, शिव कुमार साहू, भृत्य रूपेश कुलदीप की तैनाती की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close