[wds id=”13″]
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
रायपुर।लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने रविवार को एक और सूची जारी की। इसमें 9 नामों को पार्टी ने जगह दी है। छत्तीसगढ़ से 6 उम्मीदवार इस सूची में शामिल है। जारी सूची के अनुसार रायपुर से सुनिल सोनी, दुर्ग से विजय बघेल, महासमुंद से चुन्नीलाल साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, बिलासपुर से अरुण सॉव और कोरबा से ज्योति नंद दुबे को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। यहां पर कुल 11 सीटें हैं। सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
बीजेपी के घोषित प्रत्याशी – (लोकसभा चुनाव 2019)
कोरबा – ज्योति नंद दुबे, राजनांदगांव -संतोष पांडेय
रायपुर – सुनिल सोनी,बिलासपुर -अरुण सॉव
महासमुंद – चुन्नीलाल साहू,सरगुजा -रेणुका सिंह
बस्तर -बैदूराम कश्यप,दुर्ग- विजय बघेल
रायगढ़ – गोमती साय,जांजगीर चांपा – गुहाराम अजगले
कांकेर- मोहन मंडावी