Chhattisgarh-17 नए मरीज मिले,एक्टिव केस अब 861

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।प्रदेश में आज शाम 6:00 बजे तक कुल 17 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है और 844 अस्पतालों में उपचारत हैं। इस प्रकार कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 861 हो गई है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक और आना वायरस के कुल 94576 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है। अभी तक के 92049 परिणाम नेगेटिव प्राप्त हुए हैं और 1267 की जांच जारी है।10 जून को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।जिसमें बलरामपुर से 10, कोरबा और दुर्ग से 2, कोरिया बिलासपुर और बेमेतरा से एक-एक मरीज मिले। इन मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।9 जून को एम्स रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले से भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हुई थी। वर्तमान में 57430 यात्री/व्यक्ति होम क्वारेन्टीन में है। 10 जून को अंतर राज्य फ्लाइट से यात्रा कर 200 यात्री अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटे हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close