छत्तीसगढ़ का पहला सीवरेज प्रोजेक्ट जून में होगा पूरा, अमर ने दो मुहानी में किया ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण

Shri Mi
3 Min Read

2treatment_indexबिलासपुर । बिलासपुर में सीवरेज परियोजना आगामी जून 2018 में पूरा हो जायेगा। यह छत्तीसगढ़ का पहला सीवरेज प्रोजेक्ट होगा। बिलासपुर शहर से लगे ग्राम पंचायत बूटापारा के दो मुहानी में नवनिर्मित भूमिगत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट 54 एम.एल.डी. का लोकार्पण नगरीय प्रशासन, वाणिज्यिक कर एवं उद्योग मंत्री  अमर अग्रवाल ने बुधवार को  किया। इस दौरान श्रम विभाग के योजना के तहत् 40 ग्रामीणों को श्री अग्रवाल द्वारा सायकल वितरण भी किया गया।
इस मौके पर श्री  अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिलासपुर शहर को मच्छर एवं विभिन्न बीमारियों से मुक्त शहर की कल्पना की गई थी। वह आगामी जून माह से साकार होने जा रही है। इस व्यवस्था से बिलासपुर शहर के भावी पीढ़ी को भी फायदा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट कोे लगभग साढ़े चार सौ करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया है। इसके पूर्व एक ट्रीटमेंट प्लांट चिल्हाटी में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किया जा चुका है। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन देने वाले ग्रामीण साधुवाद के पात्र है। उन्हें सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण पश्चात् छत्तीसगढ़  उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री ने देश के प्रमुख शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की कल्पना की है। इसी केे अनुरूप बिलासपुर शहर के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।  श्री अग्रवाल नें केन्द्र और राज्य  सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओँ की विस्तार से जानकारी दी।1treatment_index
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर  पी. दयानंद ने कहा कि आज 54 एमएलडी   सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया जा रहा है। इस योजना से बिलासपुर शहर के नागरिकों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण जल है। अतः उपयोग लायक जल की उपलब्धता आवश्यक है। इस योजना से साफ-सफाई के साथ ही पेयजल एवं   पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर महापौर  किशोर राय, सभापति  अशोक विधानी, एमआईसी सदस्य  उमेशचन्द्र कुमार, रमेश जायसवाल, उदय मजूमदार, एल्डरमेन  महेश चन्द्रिकापुरे, निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, मनीष अग्रवाल, पूजा विधानी, ग्राम सरपंच श्रीमती मधुबाई गोड़, सुकृता गोयल, कृष्णा साहू, युगल किशोर गोयल, दस्तगीर भाभा सहित कार्यकर्ता, ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close