CG माशिमं का निर्णय-होम असाइनमेंट के प्राप्तांकों के आधार पर मुख्य परीक्षा में प्रत्येक विषय में 30 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के रूप में मान्य होंगे

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्णय लिया गया है कि होम असाइनमेंट के प्राप्तांकों के आधार पर मंडल की मुख्य परीक्षा 2020-21 में प्रत्येक विषय में 30 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के रूप में मान्य किए जाएंगे।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा होम असाइनमेंट के संबंध में यह भी निर्णय लिया गया है कि मंडल की मुख्य परीक्षा 2020-21 में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा, जिन्होंने कम से कम 70 प्रतिशत होम असाइनमेंट किए होंगे। होम असाइनमेंट माह-सितम्बर 2020 से माह फरवरी 2021 तक विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक विषय में छह असाइनमेंट होंगे, जिसमें 70 प्रतिशत के मान से प्रत्येक विषय में 4 असाइनमेंट विद्यार्थियों के द्वारा पूरा किया जाना आवश्यक होगा, अन्यथा उन्हें मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित कर दिया जाएगा।सीजीवाल के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक करे व रहे खबरों से UPDATE

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में कोविड-19 संक्रमण के कारण अभी तक स्कूल नहीं खुल पाए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस कारण मुख्य विषयों के पाठ्यक्रम में 30 से 40 प्रतिशत की कमी की है। पाठ्यक्रमों को माह सितम्बर 2020 से माह फरवरी 2021 तक छह महीनों में विभाजित किया है। प्रत्येक माह विद्यार्थियों के लिए होम असाइनमेंट जारी किया जा रहा है।

close