Google search engine

IAS और IFS अफसरों के प्रभार बदले,किसे मिली कौन से जिम्मेदारी

अतिक्रमित भूमि, व्यवस्थापन, शासकीय भूमि , आबंटन , डायवर्सन प्रक्रिया, सरलीकरण ,संबध, शासन ,जारी,दिशा-निर्देश,रायपुर,निरस्त,मंत्रालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,मनोनयन ,नगरीय निकायों,नामांकित पार्षदों,

रायपुर।राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह विशेष सचिव तथा संचालक संस्थागत वित्त को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) वाणिज्य एवं उद्योग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव वित्त विभाग तथा संचालक संस्थागत वित्त का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है। ऋतु सैन मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा अपर विकास आयुक्त कार्यालय तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम रायपुर को विशेष सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                           परदेशी सिद्धार्थ कोमल आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल तथा आयुक्त सह-संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अन्बलगन पी. प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ मर्यादित रायपुर को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सीआईडीसी) रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

                      अलरमेल मंगई डी. संचालक उद्योग तथा संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम को संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक उद्योग एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है।

                     दीपक सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर को मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर पदस्थ करते हुए अपर विकास आयुक्त, विकास आयुक्त कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विनीत नंदनवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है। जगदीश सोनकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी, कुलदीप शर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा जिला जशपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर पदस्थ किया गया है।

                     इसी प्रकार भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजय शुक्ला सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को आयुक्त सह-संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आशीष कुमार भट्ट सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा ऊर्जा विभाग को सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

close
Share to...