शिक्षक व स्टाफ भर्ती-07 विकास खण्ड के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों-अन्य स्टॉफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश

Shri Mi
3 Min Read

जशपुरनगर-कलेक्टर महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, कौशल विकास विभाग, क्रेड़ा विभाग, आरईएस, लोक निर्माण विभाग की बैठक लेकर निर्माण कार्य, अन्य कार्य एवं गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला पंचायत के अंतर्गत् संचालित एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं को गौठान से जोड़कर अन्य गतिविधियों में शामिल करने के लिए कहा गया है। एनआरएलएम के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्ष 2021-22 में 3359 समूह और बैंक लिंकैज का लक्ष्य 35 करोड़ 20 लाख 88 हजार का रखा गया हैकलेक्टर ने समूहों को बैंक लिंकैज करवाकर आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजना की समीक्षा करते हुए जिले के युवाओं  के रूचि के आधार पर एवं बाजार की मांग पर प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिव्यांग युवा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और हुनरमंद युवाओं को भी प्राथमिकता से लाभ देने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, विकास खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और नगरीय निकाय के अधिकारी एवं प्राचार्य गण उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी अधिकारियों को एक-एक गौठान गोद लेना होगा और समूह की महिलाओं के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां भी संचालित किया जाना है। छ.ग. शासन द्वारा गौठान के चारागाह को विकसित करने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनपद सीईओ को अपने क्षेत्र के चारागाह को भी विकसित करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन गौठानों में पानी की सुविधा नहीं है। वहॉ सोलर पम्प की भी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विकास खण्ड स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। जिले  अब तक 49 हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से गांव के लोगो तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को हाट बाजार, सार्वजनिक स्थान, चौक-चौराहों पर कोरोना का मापदण्ड पालन नहीं करने और बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए हैं। और कोरोना टेस्ट के दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए कहा गया है। समीक्षा के दौरान उन्होंने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निर्माण कार्य और भर्ती प्रक्रिया की भी जानकारी ली। और विकास खण्ड में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के शुद्धिकरण के कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक एवं अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अन्य कार्यो की भी विस्तार से समीक्षा की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close