Google search engine

किसने कहा पुनिया आउटसोर्सिंग नेता…कांग्रेस प्रभारी को बताया मुंगेरीला…कहा इतिहास के पन्नों में कांग्रेस गुम

DHAMJEET SINGHबिलासपुर/ रायपुर—छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी के बयान पर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अजीत जोगी पर पुनिया के बयान पर नाराजगी भी जाहिर की है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीेएल पुनिया ने अजीत जोगी को जयचंद कहा था।

Join WhatsApp Group Join Now

                                                   अजीत जोगी को जयचंद कहे जाने पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नेता धर्मजीत ने पीेएल पुनिया को कांग्रेस का मुंगेरीलाल कहा है। धरमजीत सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों में समा चुकी है। पुनिया तो इतिहास के पन्ने पलटेंगे ही। कांग्रेस छोड़ने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की चौतरफा हार हुई है। निकाय और पंचायत चुनाव में हालत बद से बदतर हो चुकी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने गृह क्षेत्र में पार्टी को नहीं जीता पाए। ऐसी पार्टी का सरकार बनाना तो दूर सोचना भी हास्यापद है।

                     धरमजीत सिंह ने कहा कि एक कमरे में चार लोग बैठ कर सरकार बनाने का सपना देखते हैं। ऐसे लोग केवल कांग्रेस में ही होते है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हालत इतनी खराब है कि सरकार बनाने के लिए मुंगेरीलाल को बाहर से आउटसोर्सिंग कर बुलाया गया है। धरमजीत ने बताया कि पुनिया वो मुंगेरीलाल हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में सपना दिखाकर कांग्रेस की लुटिया को डुबाया है।

                              जनता कांग्रेस के अनुसार पुनिया दल बदल कर कांग्रेस में आये हैं। क्या वे अपने को जयचंद जयचंद मानने को तैयार हैं।

close
Share to...